साइज जीरो की दीवानी करीना कपूर

'टशन' की साइज जीरो गर्ल से 'छम्मक छल्लो' की कर्वी गर्ल करीना एक बार फिर से साइज जीरो की तरफदारी करती नज़र आ रही हैं। करीना का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि फैटी लुक खूबसूरत होता है।

करीना का कहना है कि फैटी लुक सेक्सी नहीं होता और जो भी ऐसा मानता है वो बकवास है। जो भी लड़की कहती है् कि वो पतला नहीं होना चाहती वो झूठ बोलती है ये हर एक लड़की का सपना है।

करीना अपनी हेल्थी डायट और योगा को लेकर बहुत सख्त हैं। उनकी अपने फिगर को लेकर की जाने वाली ये मेहनत उनकी आने वाली फिल्म हिरोइन में उनके द्वारा किये गये आइटम नंबर हलकट जवानी में साफ साफ नज़र आती है।

दूसरी तरफ विद्या बालन, 'दबंग' फेम सोनाक्षी और 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' फेम परिणिती चोपड़ा करीना के साइज जीरो कंसेप्ट से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। परिणिति को अपने वजन से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है।

हाल ही में 'इशकजादे' के हिट होने के बाद परिणिती ने कहा है मै स्वस्थ्य हूं अगर किरदार की मांग होगी तो मैं जरुर वजन कम करुंगी लेकिन मैं इसकी टेंशन नहीं लेती।

इन सबके अलावा हाल ही में मां बनी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भी साइज जीरो के कंसेप्ट को नकारते हुए कहती हैं "सच यही है कि मैं जैसी हूं वैसी हूं। मैं कभी भी साइज जीरो के फेवर में नहीं रही।"

खैर साइज जीरो का कंसेप्ट चाहे जो भी हो पर अगर इस फार्मूले से हिरोइनें बॉलीवुड में हिट होने लगें तो शायद ये काम का भी हो पर टशन फिल्म के पिट जाने के बाद लगता है कि करीना का ये फार्मूला सफलता के लिए जरुरी नहीं शायद साइज जीरो से ज्यादा हिरोइनों का अभिनय उन्हें सफल बनाने का बेहतर फार्मूला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X