एक्टिंग क्लास में स्टेपमॉम करीना
करीना कपूर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले उन्होने कोई अभिनय प्रशिक्षण नहीं लिया था। लेकिन आगामी फिल्म स्टेपमॉम के लिए अभिनय का प्रशिक्षण ले रहीं है।
फिल्म 'स्टेपमॉम' के आगामी हिंदी संस्करण के लिए करीना कार्यशाला में हिस्सा ले रही हैं। वह अपनी अभिनय कला को और निखारना चाहती हैं। फिल्म में वह अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आएंगी। कार्यशाला में करीना के साथ निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हिस्सा ले रहे हैं।
करीना ने कहा, "इससे पहले मैं विशाल भारद्वाज की फिल्म ओमकारा के लिए कार्यशाला में हिस्सा लिया था। आगामी फिल्म स्टेपमॉम एक समसामयिक विषय पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मेरा किरदार सामान्य लड़की का है।"
हॉलीवुड फिल्म 'स्टेपमॉम' वर्ष 1998 में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के जीवन पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











