हलकट जवानी.. से हिल गये सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान एक बार फिर से अपनी होने वाली बेगम करीना कपूर की जवानी के शिकार हो गये हैं। उन्होंने कहा कि वाकई करीना लाजवाब है उसने तो मुझे वाकई में लूट लिया है। रियली शी इज फैंटासिटक, आई प्राउड ऑफ हर।
सैफ की यह प्रतिक्रिया करीना की आने वाली फिल्म हिरोईन के हलकट जवानी सांग देखकर थी। सैफ ने कहा अक्सर लोग मुझे करीना को लेकर सवाल करते हैं लेकिन मैं उन सब को बताना चाहूंगा कि मुझे उसके आयटम नंबर वगैरह से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हर चीज काम का हिस्सा होती है और काम को मैं पूजा समझता हूं।
जहां तक करीना की बात है तो मैं बताना चाहूंगा कि वो बहुत मेहनती और प्यारी लड़की है।सैफ ने कहा कि हिरोईन एक बढ़िया फिल्म है,उसे लोग जरूर पसंद करेंगे।
फिलहाल करीना से शादी की बात वो मुस्कुराकर टाल गये औ। सैफ हिरोईन फिल्म के शीर्षक गीत के प्रदर्शन के मौके पर पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बातें कही।
क्लिक करें: हलकट जवानी...के जलवे को
क्लिक करें: कयामत ढाने वाली करीना की अदाओं को


Click it and Unblock the Notifications
