करीना के फेवरेट हैं आलू के परांठे!

करीना कपूर के जीरो साइज फीगर को देखकर क्या आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि वो अपने डायट में घी, चावल, आलू आदि भी शामिल करती होंगी? नहीं ना, लेकिन अगर आप खुद करीना कपूर को अपने कानों से ये कहते हुए सुनें कि उन्हें सुबह सुबह नाश्ते में आलू के परांठे वो भी घी डालकर पसंद हैं और साथ में वो चावल और दाल भी बहुत चाव के साथ खाती हैं तोआपका रिएक्शन क्या होगा। करीना कपूर ने हाल ही में अपनी डायटीशियन रुजुता की एक डायट पर बेस्ड डीवीड लॉंच करने के दौरान कहा कि उन्हें और उनके पति यानी सैफ अली खान को शाकाहारी खाना बेहद पसंद है। करीना कपूर ने ये भी कहा कि सैफ अली खान कभी भी शाकाहारी नहीं हो सकते हैं।

करीना कपूर ने जैसा कि सभी जानते हैं कि शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप के दौरान शाकाहार अपना लिया था लेकिन हाल ही में सैफ अली खान के साथ शादी के बाद उन्होंने दोबारा से नॉन वैजिटेरियन अपना लिया। करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों को ही शाकाहारी खाना बहुत पंसद है हालांकि सैफ सिर्फ शाकाहारी नहीं हैं लेकिन फिर भी वो इंडियन फूड को बेहद पसंद करते हैं। दूसरी तरफ करीना कपूर को तो अपनी डायट में इंडियन और वो भी शाकाहारी फूड ही पसंद है। जैसे कि मटर पनीर, दाल चावल, पालक पनीर आदि।

करीना कपूर ने इस डीवीडी लॉंच के दौरान कहा कि उन्हें सब कुछ खाना पसंद है और फिर चाहे वो घी हो, पनीर हो या चावल उनका मानना है कि आप कुछ भी खाओ बस आपको खुश रहना चाहिए। करीना कपूर ने कहा कि कई लोग चावल या घी खाने से डरते हैं कि वेट बढ जाएगा लेकिन वो सब कुछ खाती हैं और फिट भी रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X