Karate Kid Legends Review: छा गए Jackie Chan और Ralph Macchio, एक्शन पैक्ड फिल्म का पहला रिव्यू

Karate Kid Legends First Review: वर्ल्ड पॉपुलर स्टार जैकी चैन स्टारर फिल्म 'द कराटे किड लीजेंड्स' 30 मई को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। जैकी चैन की यह फिल्म भारत में भी रिलीज होगी। ऐसे में इस मोस्ट अवेटिड फिल्म की रिलीज से पहले ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन किया गया है। फिल्म देखने वाले रिव्यूअर्स के फर्स्ट रिएक्शन और रिव्यू से साफ है कि ये फिल्म काफी जबरदस्त और एडवेंचर से पटी हुई है।
फैंस और मूवी क्रिटिक्स ने इसे मज़ेदार, एक्शन से भरपूर और सिने लवर्स के लिए मास्टरपीस बताया है। इसमें जैकी चैन और राल्फ मैकचियो को उनकी एक्टिंग के लिए शानदार रिव्यू मिले हैं। यह फिल्म दो प्रतिष्ठित गुरुओं को एक ऐसी कहानी में जोड़ती है जो पीढ़ियों को जोड़ते हैं।
कमाल की बात यह है कि भारत में फिल्म 'द कराटे किड लीजेंड्स' हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। जैकी चैन के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब फिल्म को मिले रिव्यूज के बाद तो ये बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। अब फिल्म 'द कराटे किड लीजेंड्स' में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन जुड़े हुए हैं।
'द कराटे किड लीजेंड्स' साल 2010 में आई फिल्म द कराटे किड का एडेप्शन है। इसे जोनाथन एंटविसल ने डायरेक्ट किया है और विल स्मिथ व कारेन रोजेनफेल्ट इसके प्रोड्यूर्स हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट मोशन पिक्चर ग्रुप इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। अब अजय देवगन और युग देवगन की आवाज में फिल्म के ट्रेलर का इंतजार दर्शकों के लिए भारी पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











