शाहरुख़-गौरी की लव स्टोरी पर फ़िल्म?

By Staff
Shahrukh-Gauri

बड़े पर्दे पर शाहरुख़ ख़ान कई प्रेम कहानियों का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उनके ख़ास दोस्त और फ़िल्मकार करण जौहर कहते हैं कि शाहरुख़ और उनकी पत्नी गौरी की अपनी लव स्टोरी भी कुछ कम फ़िल्मी नहीं है. बीबीसी के साथ एक ख़ास बात-चीत में करण जौहर ने कहा कि शाहरुख़ और गौरी की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है और उसमें एक हिंदी रोमांटिक फ़िल्म की सारी खूबियां हैं.

करण ने कहा, "शाहरुख़ और गौरी की लव स्टोरी में प्यार, तकरार, माता-पिता की नाराज़गी और फिर प्यार की जीत जैसा सारा मसाला है. इनकी प्रेम कहानी इतनी दिलचस्प है कि मैं भविष्य में उनपर फ़िल्म ज़रूर बनाना चाहूँगी."

इस पर शाहरुख़ ने हस्ते हुए कहा "मैंने अपना दिल और आत्मा एक्टिंग में लगा दी है और कुछ चीज़ें मैं निजी रखना ही पसंद करता हूं. मैं आशा करता हूं कि मुझे पैसा कमाने के लिए इस कहानी की मदद न लेनी पड़े." शाहरुख़ का कहना है कि भले ही गौरी और उनकी प्रेम कहानी दिलचस्प हो लेकिन इतनी अनोखी भी नहीं है.

वो कहते हैं, "मुझे लगता है कि दुनिया में कई लोगों ने अपने प्यार के लिए कुछ न कुछ अनोखा या ख़तरनाक काम ज़रूर किया होगा और हर किसी के पास बताने के लिए एक ख़ूबसूरत सी प्रेम कहानी होती है." शाहरुख़ कहते हैं कि वो भाग्यशाली हैं की उनके पास गौरी जैसी पत्नी, एक प्यारी सी बहन और दो ख़ूबसूरत बच्चे हैं. उन्होंने कहा, "इस दुनिया में मुझे अपनी पत्नी, बच्चों और बहन से प्यारा कुछ नहीं है. वो ज़िन्दगी के हर मोड़ पर मेरे साथ हैं और इस बात की मुझे बेहद ख़ुशी है."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X