करन बने फ़ैशन डिज़ाइनर

करण बने फ़ैशन डिज़ाइनर

हिंदी सिनेमा में अपने तरह के प्रयोगों के लिए जाने जाने वाले करण जौहर अब फ़ैशन की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं.

और इसकी झलक मिली मुंबई में हुए 'एचडीआईएल इंडिया कोट्यूर वीक" के दौरान, जहां करण जौहर ने डिज़ाइनर वरुण बहल के साथ मिलकर अपने डिज़ाइन किए हुए परिधानों की नुमाइश की.

करण जौहर वैसे साफ़ साफ़ कहते हैं कि बिना वरुण बहल के वो ये नहीं कर पाते. वो ये भी कहते हैं कि वो इस पूरे शो के दौरान काफ़ी नर्वस थे.

करण जौहर ने कहा, "मुझे लगता है फ़िल्म बनाना आसान है, फ़ैशन शो करना मुश्किल. मैं अब से फ़ैशन डिज़ाइनरों, मॉडलों और इससे व्यावसाय से जुड़े सभी लोगों की पहले से ज़्यादा इज़्ज़त करने लगा हूं. मुझे दूर से लगता था कि ये आसान है और इसे कोई भी कर सकता है लेकिन मैं आज बहुत डरा हुआ था."

करण जौहर को अब अपने बनाए परिधानों पर लोगों की राय की इंतज़ार है क्योंकि वो ये मानकर चल रहे हैं कि दोस्त और परिवार वाले तो इन्हें अच्छा ही कहेंगे, जैसेकि वो उनकी फ़िल्मों को कहते हैं.

करण जौहर ये भी मानते हैं कि कपड़े डिज़ाइन करना उनके लिए महज एक 'शौक" है, जैसे कि उन्हें टीवी पर टॉक शो का होस्ट का शौक़ था.

उनका कहना है, "ये मेरा एक शौक है. मैंने बहुत सारी हॉबीज़ के सपनों को साकार किया है. ये एक बढ़िया अहसास है."

करण जौहर के फ़ैशन डिज़ाइनर के रुप में शुरुआत को ख़ास बनाया उनके दोस्त शाहरुख़ ख़ान और उनकी पत्नी गौरी ख़ान ने.

ये मशहूर सेलेब्रेटी जोड़ी करण जौहर और वरुण बहल के कपड़े पहनकर रैंप पर आए. करण कहते हैं, "मुझे लगता है कि गौरी और शाहरुख़ सबसे ख़ूबसूरत सेलेब्रटी जोड़ी है. स्टेज पर उनका हमारे परिधान पहनकर चलना आज के शो में एक गरमाहट ले आया".

वैसे शाहरुख़ और गौरी के अलावा डिनो मोरिया, रणबीर कपूर और इमरान ख़ान भी करण जौहर के शो में रैंप पर चले.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X