..................... Karan wants 'Kabhi Khushi Kabhie Gham' sequel: Big B | 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वेल बनाना चाहते हैं करण - Hindi Filmibeat

'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वेल बनाना चाहते हैं करण

By Neha Nautiyal

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया है कि करण जौहर 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वेल बनाना चाहते हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि शाहरुख खान, रितिक रोशन और उन्हें लेकर एक सफल फिल्म का निर्माण करने वाले करण को इस इच्छा है कि पारिवारिक मूल्यों पर बनी इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

वोट करें इस साल बॉलीवुड में कौन रहा सबसे हिट कौन सबसे फ्लॉप

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "करण और मैं फिल्मों को लेकर चर्चा करते रहते हैं। हाल ही में गोवा प्रवास के दौरान करण ने मेरे 'कभी खुशी कभी गम' की अगली कड़ी बनाने की बात रखी। करण की दलील है कि उस फिल्म के सभी मुख्य पात्र अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं और इस लिहाज से इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है।"

2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ, शाहरुख और रितिक के अलावा काजोल, करीना कपूर और जया बच्चन ने काम किया था। इस फिल्म ने विदेशों में कमाई के लिहाज से एक नया रिकार्ड कायम किया था। ब्लॉगिंग की दुनिया में सक्रिय अमिताभ ने इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने या फिर नहीं बनाने को लेकर अपने प्रसंशकों से राय मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X