2 मार्च को नहीं रिलीज होगी हेट स्टोरी 4...जानिए कब होगी रिलीज
फिल्म डायरेक्टर विशाल पांड्या की हेट स्टोरी सीरिज की चौथी फिल्म हेट स्टोरी 4 9 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करण वाही और उर्वशी रौतेला लीड रोल में होंगे।पहले ये फिल्म 2 मार्चको रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 9 मार्च को रिलीज होगी।
उर्वशी रौतेला ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज हो चुका है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि हेट स्टोरी 3 को भी बहुत पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

हेट स्टोरी 4 से टेलीविजन एक्टर करण वाही भी डेब्यू कर रहे हैं। करण टीवी के जाने माने एक्टर हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर में शुरु हुई थी और अब फिल्म बनकर लगभग तैयार हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications