करण वाही ने कुंभ मेले को लेकर कर दिया ऐसा ट्वीट? लोगों बोले 'हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़'

सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि किसी ना किसी सितारे को ट्रोल कर दिया जाता है। अक्सर देखा जाता है कि सितारे किसी तरह का ट्वीट करके फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस समय करण वाही के साथ हुआ है। बता दें कि करण वाही ने एक पोस्ट कर दिया था जिसमें उन्होने कुंभ मेले को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जो कि चर्चा में है। इस समय कुंभ मेला हरिद्वार में चल रहा है और कोरोना काल के होने के बावजूद लगातार वहां पर भीड़ हो रही और लोग शाही स्नान करने पहुंच रहे हैं।

करण वाही ने इस दौरान लिखा कि... 'क्या नागा बाबाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम का कल्चर नहीं है? जैसे गंगा से पानी लेकर घर जाकर नहा लें।'

karan wahi, करण वाही

इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर वो ट्रोल हो रहे हैं और लोगों का कहना है कि करण वाही ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

लोगो लगातार उनको काफी भद्दी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इसके बाद अभिनेका ने एक पोस्ट और लिखा है कि 'लगातार मुझे गालियों और नफरत भरे मेसेज आ रहे हैं। जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

वाह भारत के लोग। अगर एक हिंदू होने का मतलब कोविड के प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करना है, तब फिर आपमें से बहुत से लोगों को यह पढ़ने की जरूरत है कि हिंदू होने का क्या मतलब है।' गौरतलब है कि करण वाही के कुछ समर्थक ट्रोलर्स को काफी मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X