बिपाशा बासु को बर्थडे पर विश करते हुए शर्टलेस हुए करण सिंह ग्रोवर, बेहद रोमांटिक तस्वीर वायरल!

Recommended Video
बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की तस्वीरें सामने आते ही छा जाती हैं और अक्सर देखा जाता है कि दोनों सितारे काफी बोल्ड फोटोशूट भी साझा करते हैं। ये दोनों इसलिए भी काफी खुश हैं क्योंकि 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे सा स्वागत दोनों ने किया था और ये एक बेबी गर्ल थी। लेकिन आज अभिनेत्री बिपाशा बासु का जन्मदिन है और इस मौके पर भी ये दोनों काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार लोग बिपाशा बासु को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं लेकिन जिस तरह से करण सिंह ग्रोवर ने उनके लिए पोस्ट किया है वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
इस तस्वीर में ये दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं। तस्वीर में करण शर्टलेस बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं, वहीं बिपाशा उन्हें गौर से देख रही हैं। करण ने लिखा,
"आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यार! @bipashabasu आपके जीवन का हर पल खुशियों से भरा रहे, आपकी रोशनी हर बीतते दिन के साथ चमकती रहे, आपके सभी सपने सच हों। यह सबसे अच्छा दिन है। मैं जितना कह सकता हूं उससे अधिक आपको प्यार करता हूं। हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय स्वीट बेबी लव! तुम मेरे सब कुछ हो!''
करण के इस पोस्ट को लेकर चर्चा हो रही है। करण सिंह ग्रोवर उन सितारों में से हैं जो कि काफी दमदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं और अक्सर उनको लेकर तारीफें होती रहीं हैं। दोनों ने कुछ समय पहले अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा की थी, हालांकि इसमें बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया था।
स्टारकिड्स को लेकर मशहूर है कि वो अपने बच्चों का चेहरा जल्दी नहीं दिखाते हैं। वर्कफ्रंट पर बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और साल 2023 उनके लिए शानदार साबित हो सकता है। काफी समय से दोनों किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











