अब करण सिंह ग्रोवर ने शुरु किया बिजनस..एकदम हटकर
करण सिंह ग्रोवर अपनी स्मार्ट लुक और फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिट बॉडी, सिक्स पैक्स एब्स की वजह से वो बॉलीवुड के हॉटेस्ट हैंडसम हंक के रूप में गिने जाते हैं। मल्टी टैलेंटेड एक्टर करण सिंह ग्रोवर एक्टिंग के बाद अब अपनी क्लॉदिंग लाइन शुरु करने जा रहे हैं जिसमें उनके स्टाइल की ड्रेसिंग होगी।
सूत्रों के अनुसार "करण सिंह ग्रोवर का अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट है जिसे उनके फैन्स पसंद करते हैं। करण को कपड़ों के साथ एक्सपेरीमेंट करना पसंद है, खासकर जैकेट और अलग-अलग रंगो के ऊपर एक्सपेरीमेंट करना वो पसंद करते हैं। "

करण काफी लंबे समय से अपनी क्लॉदिंग लाइन शुरु करना चाह रहे थे लेकिन अब जाकर उन्हें अपने इस प्लान को अमल में लाया।करण सिंह ग्रोवर फिलहाल अपनी अगली फिल्म फिरकी की शूटिंग में व्यस्त हैं जो एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश,के के मेनन और संदीप धर लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications