करण काफी रोमांटिक हैं : बिपाशा
बिपाशा बसु ने कहा कि करण सिंह ग्रोवर काफी रोमांटिक हैं। ये बातें उन्होंने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान कहीं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में बिपाशा ने करण के बारे में कुछ बातें कही हैं। बिपाशा ने कहा कि एक पति के रूप में करण काफी रोमांटिक हैं। इसी के साथ बिपाशा ने कहा कि इस स्तर पर मेरे लिए रोमांटिक होना काफी कठिन है क्योंकि मैं अपनी लाइफ में काफी प्रैक्टिकल हूं।

वहीं आगे बिपाशा ने कहा कि दो व्यक्तियों ऐसी भिन्नता एक रिलेशन को बैलेंस करने के लिए बिल्कुल सही है। बिपाशा ने कहा कि जहां एक ओर करण काफी रोमांटिक हैं तो वहीं मैं काफी प्रैक्टिकल हूं। मुझे लगता है हम दोनों एक-दूसरे के साथ इस तरह काफी अच्छे से बैलेंस कर के चल रहे हैं।
जयललिता के निधन पर फिल्म स्टार्स ने जताया शोक
ये बातें बिपाशा ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान रिपोर्टर्स के सामने कहीं। वहीं पिछले काफी समय आ रही इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों का बिपाशा ने खंडन किया है।


Click it and Unblock the Notifications