करण सिंह ग्रोवर को मिला ये खास सम्मान..जानिए DETAILS
करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के सबसे हॉट एक्टर्स में से एक हैं जिनकी बॉडी, फिजिक और कूल सिक्स पैक एब्स की वजह से जाने जाते हैं और इस वजब से उन्हें सबसे हॉट स्टार्स में शुमार किया जाता है। करण सिहं ग्रोवर के अगर आप इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो ज्यादातर तस्वीरें उनकी जिम और वर्कआउट की ही होती है।
करण सिंह ग्रोवर जिम के साथ डाइट भी फॉलो करते हैं। यही कारण है कि करण सिंह ग्रोवर को इकॉनिमिक टाइम्स चैम्पियन ऑफ फिटनेस 2017-2018 अवार्ड से नवाजा गया है।यहां करण सिंह ग्रोवर ने अपनी फिटनेस के बारे में भी खुलकर बातें की।

आपको बता दें कि दिल मिल गए सिरियल से पॉपुलर होने वाले करण सिंह ग्रोवर ने कई सिरियल के साथ कई फिल्मों में नजर आए और उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ते गई। करण सिंह ग्रोवर टेलीविजन, फिल्मों के साथ शो होस्ट भी करते हैं।
अच्छी बात ये है कि करण सिंह ग्रोवर के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेस्ट फ्रेंड बिपाशा बसु भी फिटनेस को लेकर काफी सिरियस रहती हैं और कहना गलत नहीं होगा कि ये कपल बॉलीवुड के सबसे फिट कपल में शुमार हैं।


Click it and Unblock the Notifications