'मासूम बेटी के दिल में 2 छेद..' करण सिंह ग्रोवर का छलका दर्द, ऐसे गुजरा बुरा वक्त!

Karan - Bipasha On Her Daughter Devi- करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इस वक्त चर्चा में हैं और दोनों ने मुश्किल वक्त को लेकर बातें की हैं। इस दौरान करण ने कहा कि जब आप किसी मुश्किल परिस्थिति का सामना करते हैं और आप इसको जीतकर निकलने हैं तो आप फाइटर होते हैं।
दरअसल इस दौरान वो अपनी बेटी को लेकर बात कर रहे थे। करण ने रहा, "कुछ न कुछ होता रहता है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरी जिंदगी में कुछ भी बहुत बुरा नहीं हुआ।
लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हमें अपनी बेटी को लेकर एक बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। वह समय हमारे लिए बहुत कठिन था। मेरी बेटी को एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या थी और उस दौरान उसे जो कुछ झेलना पड़ा उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।''
आगे क्या बोले करण?
अभिनेता ने अपनी बेटी देवी को लेकर आगे कहा, ''मेरी बेटी एक सच्ची फाइटर है। उसकी छाती पर एक लंबा निशान है जो उसके पेट तक जाता है। हम अपने जीवन में जो कुछ भी सोचते हैं और हासिल करते हैं वह उसकी तुलना में कुछ भी नहीं है। वह और उनकी मां (बिपाशा बसु) जिस भी दौर से गुजरी हैं, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं हुआ, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।' मेरी बेटी ने साबित कर दिया है कि वह एक सच्ची योद्धा है।" बता दें कि देवी के दिल में छेद था और मासूम सी बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी करवानी पड़ी थी।
बिपाशा का भी छलका था दर्द
साल 2023 में बिपाशा बसु ने भी नेहा धूपिया के साथ बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया था। उनका कहना था कि एक मां-बाप होने के नाते जो कुछ भी हमने देखा है, मैं प्रार्थना करती हूं कि ऐसे दिन किसी मां-बाप को ना देखने पड़े। बिपाशा का ये वीडियो आज भी सामने आ जाता है। आप देखिए वीडियो जिसमें काफी दुखद किस्सा मौजूद है..


Click it and Unblock the Notifications











