गोवा में मासूम बेटी के साथ मस्ती करते दिखे करण और बिपाशा, वायरल हुआ बेहद क्यूट वीडियो!

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर एक साथ नजर आते हैं और मस्ती करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। दोनों ने शादी के बाद से कई फिल्मों में काम किया है और साथ में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि इस वक्त उनका एक प्यारा से वीडियो सामने आया है जो कि काफी खास है।
इसका कारण ये है कि इस वीडियो में वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनकी नन्ही बेटी देवी भी है। जी हां, बिपाशा बासु और करण सिंह देओल कुछ समय पहले माता पिता बने हैं और इस वक्त दोनों काफी खुश हैँ। इस वीडियो की बात करें तो गोवा का है और पूरा परिवार मस्ती के मूड से गोवा पहुंचा था।
इस दौरान करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी को प्यार करते और उसको हवा में उछालते हुए मस्ती मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही बिपाशा बासु भी देवी को प्यार कर रही है। पैपराजी ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ''बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर बेटी देवी के साथ अपनी गोवा छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।''
इसके बाद दोनों के फैंस भी इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं और एक ने लिखा है, ''बेहद क्यूट।'' एक ने लिखा, ''हैप्पी फैमिली।'' एक का कहना है, ''देवी, नाम अच्छा है।'' इस तरह से लोग प्यारी बातें कर रहे हैं।
हालांकि दोनों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। कहा जाता है कि बिपाशा और करण दोनों ने अभिनय करियर से दूरी बना ली है और इसका कारण उनकी बेटी है। काफी समय से दोनों ने किसी तरह के प्रोजेक्ट में काम नहीं किया है। हालांकि आने वाले समय में वो किस फिल्म का हिस्सा बनते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











