बिपाशा बसु को बेसब्री से है बेबी का इंतजार, पापा भी तैयारियों में जुटे, देखें यह प्यारा Video
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। उनके और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है और इसकी तैयारियों में ये कपल जोर-शोर से लगे हुए हैं। करण और बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। दोनों ने कई बार बेबी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट के बारे में भी बात की है।
वहीं, अब करण सिंह ग्रोवर ने बेबी के स्वागत की तैयारियों से जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर बेबी के पालने के साथ नजर आ रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर वीडियो में होने वाले बच्चे के पालने को लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बिपाशा बसु उनसे बातें करती सुनाई दे रही हैं।

साथ ही वो और बिपाशा बसु वीडियो में दिखाते हैं कि, दोनों कैसे बेबी को लेकर घूमने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स कॉमेंट कर कह रहे हैं कि, करण सिंह ग्रोवर एक अच्छे पिता बनेंगे। वहीं, बिपाशा बसु भी लगातार अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं।
पिछले दिनों बिपाशा बसु हेल्थ चेकअप के लिए स्पॉट की गई थीं। बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आराम करती नजर आ रही थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं और अब किसी भी पल बेबी के जन्म की खबर आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











