अभिनेत्रियों ने करण की मजनूगिरी पर सिखाया सबक
टेली शो दिल मिल गये में काम कर रहे करण सिंह जरुरत से ज्यादा रोमांटिक होने की कोशिश में साथ में काम कर रही लगभग सभी लडकियों को लाइन मारना शुरु कर देते हैं. उसकी इस गंदी हरकतों से तंग आकर अभिनेत्रियों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी उपेक्षा करनी शुरु कर दी है. बताया जाता है कि सेट पर सभी महिला कलाकार करण से बातचीत करने से बचती हैं.
करण का श्रद्धा निगम से भी जोरदार रोमांस चल रहा है लेकिन श्रद्धा को नही मालूम है कि करण उसकी अनुपस्थिति में क्या गुल खिलाते हैं. वह तो यही सोचती है कि करण एक शरीफ इंसान है. लेकिन वह कितना शरीफ है, यह तो उसके साथ अभिनय करने वाले सह कलाकार ही जानते हैं. बताया जाता है कि शो की शूटिंग के दौरान करण सेट में मौजूद महिला कलाकारों को छेडने की कोशिश करते हैं और उनके साथ अश्लील बातें भी करते हैं. एकाध लडक़ी हो तो फिर भी ठीक है लेकिन वे जहां दिखी नारी, वही आंख मारी के सिद्धांत पर चलकर हरेक लडकी को पटाने की कोशिश करते हैं.
पहले तो सभी महिला साथी कलाकारों ने उसकी बेहूदी हरकतों पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जब बात ज्यादा ही आगे बढ गई तो उन्होंने करण को सबक सिखाने का फैसला कर लिया. हरेक ने उससे बात करना ही बंद कर दिया. इससे करण बुरी तरह बौखला गये. शूटिंग के समय सभी महिला कलाकार करण के साथ सिर्फ जरुरत भर बात करती हैं और करण जैसे ही फ्लर्ट करना शुरु करते हैं, वे वहां से खिसक जाती हैं और करण की किसी बात का जवाब नहीं देती हैं.
शो में डा रिद्धिमा की भूमिका कर रही शिल्पा आनंद ने कहा कि यह सच है कि करण जरुरत से ज्यादा ही लडकियों के पीछे पड जाते हैं और उन्हें अपनी इज्जत का भी ख्याल नहीं रहता है. दूसरी तरफ कीर्ति मेहरा की भूमिका कर रही मोना सिंह ने कहा कि सबने तय किया है कि करण के साथ कोई भी लडकी न तो फालतू बात करेगी और न ही सुनेगी. उसे सबक सिखाने का इससे अच्छा रास्ता और कोई नही है.
लडकियों के बायकाट से तो यही लगता है कि करण को ओवरस्मार्ट बनना बंद कर देना चाहिए, नहीं तो ले देकर जो उसे श्रद्धा निगम हाथ लगी है, कहीं वह भी उसकी गंदी हरकतों से तंग आकर दूसरे के पास न चली जाये.


Click it and Unblock the Notifications