करन की मजबूरी सलमान जरुरी

खबर है कि सलमान खान की लगातार हिट होती फिल्मों ने करन को मजबूर कर दिया है कि वो अपनी फिल्म में उन्हें कास्ट करें। ज्ञात हो कि आखिरी बार फिल्म कुछ कुछ होता है फिल्म में करन ने सलमान को शाहरुख के साथ लिया था उसके बाद से अब तक किसी भी फिल्म में करन और सलमान ने साथ काम नहीं किया। इसकी एक वजह थी सलमान और शाहरुख के बीच की लड़ाई।
लेकिन अब शायद करन को भी लगने लगा है कि बॉलीवुड की पहली पसंद आज सलमान खान हैं शाहरुख अभी भी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन कमाई के लिए सलमान का साथ जरुरी है। सूत्रों के अनुसार करन ने अपनी फिल्म की स्टोरी सलमान को सुनाई है और सलमान को पसंद भी आई है। जल्द ही फिल्म पर काम भी शुरु हो जाएगा लेकिन बॉलीवुड के डॉन शाहरुख को ये करन-सलमान की दोस्ती कितनी पसंद आती है ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications