'किंग को फसाने के लिए प्रिंस का हो रहा है इस्तेमाल'- शाहरुख खान के सपोर्ट में इस एक्टर का बयान!
सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के केस को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। आज उनके केस की फिर से सुनवाई होनी है और इस मौके पर सभी लोग अदालत में मौजूद हैँ। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद लोग दो फाड़ हैं, कोई उनके सपोर्ट में है तो किसी का कहना है कि जो कुछ सही हुआ। इस वक्त अभिनेता करण पटेल का एक बयान चर्चा में हैं। इस बयान में उन्होने आर्यन खान का समर्थन किया है और शाहरुख खान को टारगेट करने को लेकर कुछ बातें कहीं हैं।
करण पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी और लिखा था.. ''किंग से बदला लेने के लिए प्रिंस का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी कायरता है, ये काफी शर्मनाक है। ये इसलिए हुआ क्योंकि आपको एक बड़े मुद्दे को छिपाना था,

इसलिए ये काला धब्बा आपने इस्तेमाल किया है। आप एक बेटे को चमकने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकेंगे, क्योंकि यह उसके जींस में है।''
करण पटेल ने इस अलावा शाहरुख खान का सपोर्ट करते हुए एक हैशटैग भी लिखा है.. Am With SRK Always... उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों को का कहना है कि करण पटेल बिल्कुल सही कह रहे हैं।
आर्यन खान को एनसीबी ने एक क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया था और उनका कहना था कि रंगे हाथ आर्यन को अरेस्ट किया है। हालांकि आर्यन के वकील का कहना है कि आर्यन के पास किसी तरह का ड्रग्स नहीं मिला है। अब देखना ये है कि आज सुनवाई के दौरान आर्यन को कोर्ट से जमानत मिलती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











