करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल को बताया मानसिक रोगी, कहा - मेरा कोई अफेयर नहीं है
कुछ दिनों पहले, टीवी इंडस्ट्री और उसके फैन्स तब सकते में आ गए जब एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने अपनी पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। निशा की चोट की तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं। इसके बाद निशा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि करण मेहरा का काफी समय से एक दिल्ली की लड़की के साथ अफेयर है।
अब खुद पर लगे इन आरोपों का खंडन करते हुए करण मेहरा ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अब बात यहां तक पहुंच गई है तो इस तरह की बातें बनाई जाएंगी और उड़ाई जाएंगी। इनमें कोई सच्चाई नहीं है और उनका कोई अफेयर नहीं है।

साथ ही करण ने ये भी बताया कि निशा, काफी समय से Bipolar Disorder से जूझ रही हैं और इसी कारण से वो कई बार बेहद आक्रामक हो जाती है। यही कारण उनकी दिखाई जा रही चोट का भी है।
क्या होता है बाइपोलेर पर्स्नालिटी डिसऑर्डर ?
बाइपोलर डिस्आर्डर एक कॉम्प्लेक्स मानसिक बीमारी है, जिसमें रोगी का मन लगातार कई महीनों या हफ्तों तक या तो बहुत उदास रहता है या फिर बहुत ज्यादा उत्साहित रहता है। यह अत्यधिक मूड स्विंग्स का कारण भी बनता है।

पैसों को लेकर अनबन
करण मेहरा का कहना है कि निशा और वो तलाक लेने वाले थे लेकिन तलाक के बाद मिलने वाली एलीमनी को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो रहे थे। करण जितना पैसा निशा को देना चाहते थे, निशा उससे ज़्यादा की मांग कर रही थीं।

हमेशा करती हैं गुस्सा
करण मेहरा ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ये भी कहा कि निशा रावल अक्सर ही गुस्सा करती हैं और उनकी शादी में इस वजह कारण से काफी समय से दिक्कतें चल रही हैं।

खुद ही फोड़ा सर
जब निशा ने अपने फूटे हुए सर और सर से बहते खून की तस्वीरें, मीडिया के साथ शेयर कीं तो करण ने साफ किया कि निशा ने खुद ही गुस्से में अपना सर दीवार पर मार दिया।

देती हैं धमकी
करण का ये भी कहना है कि अपना सर दीवार पर मारने के बाद निशा ने धमकी देते हुए कहा कि देखो अब मैं क्या करती हूं। इसके बाद निशा ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद करण अरेस्ट कर लिए गए।

टीवी के नैतिक
गौरतलब है कि करण मेहरा को दर्शक ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक के रूप में जानते हैं। वहीं निशा भी टीवी का जाना माना चेहरा हैं। निशा आखिरी बार, स्टार प्लस नेटवर्क के शो शादी मुबारक में एक निगेटिव भूमिका में दिखाई दी थीं।

बिग बॉस में भी दिखा था प्यार
करण मेहरा ने बिग बॉस सीज़न 10 में हिस्सा लिया था और उसी दौरान, निशा को अपनी प्रेगनेंसी का पता चला था। इस सीज़न में करण और निशा के प्यार को देख दर्शक उन्हें कपल के तौर पर बेहद पसंद करते थे।

इंस्टाग्राम पर भी सब ठीक
वहीं निशा रावल के इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर भी ऐसा नहीं लगेगा कि इस कपल के बीच इतनी दिक्कतें चल रही थीं। निशा अकसर ही करण और अपने बेटे के काविश के साथ बेहद क्यूट वीडियो शेयर करती रहती थीं।

बंट चुके हैं लोग
सोशल मीडिया और न्यूज़ पर ये झगड़ा सार्वजनिक होने के बाद से लोगों की राय बंट चुकी हैं। फैन्स का मानना है कि करण ऐसा कुछ नहीं कर सकते वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम निशा को सपोर्ट कर रहे हैं।
मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान महिलाएं इस नंबर पर मदद ले सकती हैं
केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड, पुलिस हेल्पलाइन - 1091/1291, 011 - 23317004
शक्ति शालिनी - 10920
शक्ति शालिनी महिला मदद केंद्र - 011-24373736/24373737
सार्थक - 011 - 26852846/26524061
AIWC - 10921, 011 - 23389680
JAGORI - 011- 26692700
Joint Women's Programme (बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई में भी ब्रांच) - 011- 24619821
साक्षी (घरेलू हिंसा के खिलाफ मदद) 0124-2562336/5018873
सहेली (एक महिला संस्था) 011 - 24616485 (केवल शनिवार)
निर्मल निकेतन - 011 - 27859158
नारी रक्षा समिति - 011 - 23972949
RAHI - बाल यौन शोषण के घाव से जूझती महिलाओं के लिए
011 - 26238466, 26227647
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मानसिक परेशानी हो और मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












