WRONG हीरो थे सलमान...इसलिए बस पोस्टपोन की है फिल्म...डिब्बाबंद नहीं!
करण मल्होत्रा ने ट्वीट कर के बताया है कि शुद्ध डिब्बाबंद नहीं हुई बस रोक दी गई है। फिल्म के लिए सही हीरो की तलाश हो रही है तो क्या सलमान खान गलत चॉइस थे?
करण जौहर की शुद्धि किसी ना किसी कारण से खबरों में रहती ही है। हाल ही में खबरें थीं कि करण जौहर का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुद्धि डिब्बाबंद हो चुका है। लेकिन फिर अचानक इस खबर ने सबको चौंका दिया कि सलमान खान शुद्धि कर रहे हैं।
अब शुद्धि के डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने ट्वीट कर के बताया है कि शुद्धि डिब्बाबंद नहीं हुई है। ये सही समय पर, सही जगह पर सही लोगों के साथ बनाई जाएगी। लेकिन फिल्म के हीरो तो सलमान खान थे, तो क्या वो फिल्म के लिए सही कास्ट नहीं थे?

करीब साल भर पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुद्धि का काम चुपचाप शुरू हो चुका था। फिल्म के लिए उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने एक गाना भी रिकॉर्ड किया था। ये गाना एक तेज़ बीट का सुरीला नंबर है।


Click it and Unblock the Notifications











