..................... Karan Kundra Tejasswi Prakash wedding rituals begun fact check know Karan Kundra Tejasswi Prakash wedding truth - Hindi Filmibeat

Karan Tejasswi Wedding: करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश की शादी की रस्में शुरू? हल्दी में किया खूब रोमांस!

Karan Tejasswi Wedding Photos Fact Check

Karan Tejasswi Wedding Photos Fact Check: टेलीजिन स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी समय से अपने रिलेशन और बॉन्डिंग को लेकर छाए रहते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब ये इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है। करण कुंद्रा और तेजस्वी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों को करण तेजस्वी की शादी की रस्मों की झलक देखने को मिल रही है।

सामने आई तस्वीरों में करण और तेजस्वी हल्दी की रस्म में एक दूसरे के साथ मस्ती और रोमांस में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों येलो थीम पर ग्रैंड इवेंट को खुलकर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल को खूब बधाईयां और शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि आपको बता दें कि करण और तेजस्वी की ये तस्वीरें असली नहीं हैं। जी हां, करण और तेजस्वी की शादी के लिए अभी आपको इंतजार करना ही होगा। दरअसल, करण तेजस्वी की ये तस्वीरें एआई द्वारा क्रिएट की गई हैं और पूरी तरह से फेक हैं। हालांकि एक झलक देखने में ये पता लगाना मुश्किल लग रहा है।

ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी का ऐसा मैरटनिटी फोटोशूट एआई से क्रिएट कर वायरल किया गया बल्कि इससे पहले भी तमाम हीरोइने इसकी चपेट में आ चुकी हैं।

तेजस्वी ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो "2612" से की थी। इसके बाद उन्होंने "स्वरागिनी", "पहरेदार पिया की", और "नागिन 6" जैसे कई हिट शो में काम किया। 2021 में "बिग बॉस 15" जीतकर उन्होंने अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हाल ही में, तेजस्वी "सेलिब्रिटी मास्टरशेफ" में अपनी कुकिंग स्किल्स से सबको प्रभावित कर रही हैं। उनकी हराभरा हुमस रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और मशहूर शेफ विकास खन्ना ने उनकी डिश को अपने न्यूयॉर्क रेस्तरां के मेन्यू में शामिल करने का वादा किया है। तेजस्वी ने 2023 में रोहित शेट्टी की मराठी फिल्म "स्कूल कॉलेज आनी लाइफ" में काम किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

तेजस्वी और अभिनेता करण कुंद्रा की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की मुलाकात "बिग बॉस 15" के दौरान हुई और तब से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में थीं, लेकिन करण ने सगाई की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि अभी शादी की कोई जल्दी नहीं है। तेजस्वी और करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आती हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस, खाना पकाने की कला और करण के प्रति अपने प्यार को अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। आज उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X