..................... Gay कहे जाने पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों में लोग ये कहकर बुलाते थे.. Karan Johar's pain spilled over being called gay, got upset remembering the old days - Hindi Filmibeat

Gay कहे जाने पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों में लोग ये कहकर बुलाते थे..

karan johar

करण जौहर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं और सभी जानते हैं कि वो अपने यौन रुझान को लेकर भी मशहूर हैं। हालांकि ये उनके लिए काफी बुरा होता है क्योंकि वो ट्रोल किए जाते हैं। कई बार करण इसको हंसकर टाल देते हैं।

लेकिन इस वक्त उनका दर्द 'गे' कहे जाने पर छलक गया है और उन्होने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ बातें कहीं हैं। करण जौहर ने खुलकर बताया कि ये ऐसी घटना है जिसने पहले उनके मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर डाला था और वो काफी परेशान रहने लगे थे।

इस दौरान करण जौहर नए शो 'बी ए मैन, यार!' में थे और इस शो के प्रोमो में करण जौहर होस्ट निखिल तनेजा से इस बारे में बात करते हुए दिखे। करण कहते हैं, ''आज जिसे आप 'गे', 'फाग' या 'होमो' कहते हैं... ने अपमानजनक लहजे में कहा जाता है। इसे उन दिनों 'पैंसी' कहा जाता था, और यह एक ऐसा शब्द था जिसने मुझे वास्तव में एक खोल में धक्का दे दिया था।''

हालांकि जैसे ही ये प्रोमो सामने आया लोग अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं और करण जौहर को लेकर एक हेल्दी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। करण जौहर को लेकर अक्सर किसी अवॉर्ड शो में या कॉमेडी शो में मजाक बनाया जाता है लेकिन उन्होने कभी इस बात का बुरा नहीं माना है। वो खुद भी इसपर जोक करते हुए मिल जाते हैं।

वर्कफ्रंट पर वो इस वक्त अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता का आनंद ले रहे हैं जिसने शानदार कमाई की है। आने वाले महीनों में उनकी कुछ फिल्में और रिलीज होने वाली हैं जिनको लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। करण जौहर के लेकर मशहूर है कि वो काफी बिग बजट की फिल्में बनाते हैं जो कि धमाकेदार होती हैं।

Read more about: karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X