शादी पर करण जौहर ने किया खुलासा, इस एक्ट्रेस से शादी कर चाहते थे
बॉलीवुड के सबसे मशहूर निर्देशकों में से एक है करण जौहर और वो हमेशा से चर्चा मे रहते है। उनके अलावा शायद ही कोई निर्देशक होगा जो टीवी पर इतना टाइम बिताता है। करण जौहर ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो एक एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे। हालांकि अब वो एक्ट्रेस शादीशुदा है और उनका एक बेटा भी है..जी हां हम बात कर रहे है करीना कपूर खान की जो कि करण जौहर को काफी ज्यादा पसंद है।
बता दें कि करण जौहर अनीता श्रॉफ अडजानिया के टॉक शो में गेस्ट की तरह शिरकत कर रहे थे जहां उन्होने अपनी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से बयान किए। गौरतलब है कि उन्होने ये भी बताया कि वो शादी किससे करना चाहते थे।

बता दें कि करीना कपूर खान और करण जौहर एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे है और वो वक्त भी देखा है जब दोनो के छोटी मोटी अनबन हो गई थी। इस बात को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें हो रही थी।
हालांकि इसके बाद दोनो के बीच सारे रिश्ते ठीक हो गए थे और दोनो की दोस्ती बरकरार है। बता दें कि करण जौहर इस समय अपनी आत्मकथा को लेकर भी चर्चा में चल रहे है और इसमें करीना कपूर का भी जिक्र किया गया है।
इसके अलावा खबरें है कि अपने मशहूर शो कॉफी विद करण का अगला सीजन लेकर जल्द ही करण जौहर आपके सामने दिखने वाले है। करण जौहर कई तरह के काम से अपने आपको काफी ज्यादा बिजी करके रखते है।
इस समय उनकी आने वाली फिल्मों का बात करें तो तख्त काफी ज्यादा खबरों में है और एक अलग लेवल पर इस फिल्म को बनाने की बात चल रही है और काफी जल्दी इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












