शाहरुख को छोड़ अब सलमान संग काम करना चाहते हैं करन जौहर

सलमान संग काम करने की अपनी ये विश करन मीडिया के जरिये सलमान तक पहुंचा रहे हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान करन जौहर ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा "मैं सलमान संग काम करना चाहता हूं। मैंने अपनी पहली फिल्म में सलमान संग काम किया था मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मेरी फिल्म में काम करने के लिए हां की। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरे पिताजी की वजह से मेरी फिल्म में काम करना स्वीकार किया था और मैं इस बात के लिए उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं और कौन नहीं करना चाहेगा आज वो खुद में ही एक फोर्स हैं। तो मैं बहुत गर्व महसूस करूंगा अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो।"
तो सलमान की बेइंतहां बड़ाई करके करन ने तो सलमान को ये बता दिया कि वो उनके साथ काम करना चाहते हैं। अब सलमान को ये तय करना है कि वो अपने राइवल एक्टर शाहरुख खान के करीबी दोस्त करन के साथ काम करने में दिलचस्पी लेते हैं या नहीं? देखने वाली बात यो होग की जब शाहरुख को ये पता चलेगा कि उनके करीबी दोस्त सलमान संग काम करने में गर्व महसूस कर रहे हैं तो उन्हें कैसा लगेगा? क्या शाहरुख और करन की दोस्ती में सलमान का नाम किसी तरह की दूरी पैदा करेगा या फिर करन- शाहरुख हमेशा कि तरह एक दूसरे के साथ ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेगं गाना गाते रहेंगे?


Click it and Unblock the Notifications