करण जौहर पहुंचे 'बेस्ट फ्रेंड' के स्टोर..तारीफों के बांधे पुल
गौरी खान इन दिनों अपने नए स्टोर को फाइनल टच देने में लगी हुई हैं। उनके सारे स्टार फ्रेंड्स उनके स्टोर को देखने पहुंच रहे हैं। कल गौरी खान के बेस्ट फ्रेंड उनका स्टोर देखने पहुंचे। जी हां गौरी खान के बॉलीवुड में बेस्ट फ्रेंड करण जौहर हैं गौरी खान के स्टोर में पहुंचे।
करण जौहर ने गौरी खान के स्टोर की तारीफ की और इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में गौरी खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो करण जौहर हमेशा स्मार्ट लग रहे हैं।

पिछले दिनों गौरी खान के स्टोर रानी मुखर्जी और फराह खान भी पहुंची थी।कुछ समय पहले शाहरुख खान भी अबराम को लेकर गौरी के स्टोर में नजर आए थे। जल्द ही उनके इस नए स्टोर की लॉन्चिंग सेरेमनी होगी और उम्मीद है कि इसमें कई बड़े स्टार्स पहुंचेगे।
गौरी खान देश की जानी मानी इंटिरिटर डिजाइनर में गिनी जाती हैं जो अक्सर सेलिब्रिटी जैसे करण जौहर, रणबीर कपूर, वरुण धवन के घरों की इंटिरियर डिजाइन कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications