..................... एनसीबी ने करण जौहर को भेजा नोटिस Karan Johar viral party video NCB issues notice to filmmaker - Hindi Filmibeat

बॅालीवुड ड्रग्स मामला: NCB ने करण जौहर को भेजा नोटिस, मांगे पार्टी के सभी वीडियो, बड़ी खबर !

By Filmibeat Desk

निर्माता करण जौहर एक बार फिर से अपने पार्टी के वीडियो और तस्वीरों के कारण चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आयी है कि एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने करण जौहर को समन भेजा है। करण जौहर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि एनसीबी का इस पर कहना है कि करण जौहर किसी भी मामले में संदिग्ध नहीं हैं।

एनसीबी को केवल ड्रग्स से जुड़े केस में उनसे कुछ जानकारी हासिल करनी है। इसके साथ ही करण जौहर के पार्टी की सभी तस्वीरें और वीडियो भी मांगे गए हैं। करण जौहर ने अपने वायरल हुए पार्टी वीडियो को लेकर कहा था कि ये बहुत गलत खबर है। लेकिन एक बार फिर वह इसी को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

Karan Johar

बताया जा रहा है कि करण जौहर को समन बुधवार को भेजा गया है। इसके साथ उन्हें साल 2019 की पार्टी की सभी जानकारी और रिकॅार्ड भी एनसीबी को देने हैं। पार्टी की तस्वीरों के साथ वहां मौजूद खाने का सामान, कितने लोग और उनके नाम यानी कि सबकुछ एनसीबी को 18 दिसंबर तक मुहैया कराने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X