Bombay Velvet- करन के विलेन लुक्स से उनके स्टूडेंट इंप्रेस
बॉम्बे वेलवेट को लेकर लोग काफी समय से उत्सुक हैं, खासतौर पर फिल्म में करन जौहर के विलने किरदार को लेकर तो लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है। हाल ही में करन जौहर के विलेन लुक का पोस्टर रिलीज किया गया जिसे देखकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी काफी इंप्रेस हैं। खासतौर पर करन जौहर के स्टूडेंट्स यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरुण धवन।
करन जौहर के विलेन लुक्स के पोस्टर को देखने के बाद वरुण धवन ने ट्वीट किया और लिखा "ये हैं हमारे एक्टर..बॉम्बे वेलवेट का इंतजार करिये कैजाद खमबत्ता को देखने के लिए। जरा इनकी आंखों में देखिये।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट किया और लिखा "आह नया विलेन..इतना गंभीर और शातिर।"
आलिया भट्ट ने ट्वीट किया और लिखा "बॉम्बे वेलवेट के विलेन।"
bombay velvet karan johar villain siddharth malhotra alia bhatt varun dhawan ranbir kapoor bollywood बॉम्बे वेलवेट करन जौहर सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया भट्ट वरुण धवन रणबीर कपूर बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications
