POSTER: करण जौहर की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज.. दमदार!
करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'द गाज़ी अटैक' का पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा।
ओके जानू के पोस्टर्स और ट्रेलर रिलीज के बाद करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। राणा डुग्गुबाती, तापसी पन्नू, के के मेनन, अतुल कुलकर्णी स्टारर इस फिल्म का नाम है- द गाज़ी अटैक।

फिल्म का ट्रेलर कल यानि 11 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म एक ऐसे नैवल ऑफिसर और उसकी टीम की कहानी है, जिन्हें 18 दिनों तक अंडर वाटर रहना पड़ा था। फिल्म का निर्देशन डेब्यू डाइरेक्टर संकल्प रेड्डी कर रहे हैं।
[22 साल पहले सलमान खान ने की शुरुआत.. आज KING हैं आमिर!]
फिल्म 17 फरवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म के पोस्टर से साफ है कि दमदार एक्टर्स की फौज लिये यह फिल्म काफी गंभीर होगी। वहीं, फिल्म का टैगलाइन भी काफी संस्पेंस वाला है- War you did not know about..
गौरतलब है कि 2016 में तापसी पन्नू ने पिंक जैसी शानदार फिल्म दी है। जिसके बाद फैंस की उम्मीदें उनसे काफी बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications