मैडम तुसाद में लगा करण जौहर का पुतला- रचा इतिहास- जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान- Pics
आपने कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स एक्टर्स के वैक्स पुतले मैडम तुसाद में देखें होगें लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान कर देगा। दरअसल हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर का पुतला मैडम तुसाद म्यजियम सिंगापुर में लगाया गया है जिसका अनावरण खुद करण जौहर ने किया। इस मौके पर उनकी मां हीरू जौहर भी मौजूद थीं और काफी ज्यादा खुश भी लग रहीं थीं।
दरअसल ये इतिहास में दर्ज हो गया है क्योंकि करण जौहर पहले ऐसे बॉलीवुड फिल्ममेकर है जो इस म्यूजियम का हिस्सा बनें हैं। इस मौके पर मौजूद करण जौहर की कुछ तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

इस अनावरण के चलते करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक के ट्रेलर लॉंच में नहीं पहुंच पाए थे जिसका जिक्र वरुण धवन ने इवेंट में किया था। इसके पहले कई सुपरस्टार्स के पुतले मैडम तुसाद में लग चुके हैं..जिनमें कुछ स्टार्स से आपको रुबरू करवाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications