प्रियंका चोपड़ा को छोड़कर करण जौहर ने अनफॉलो कर दिया पूरा बॉलीवुड, क्या SRK के साथ बिगड़े रिश्ते?
Karan Johar unfollows Bollywood: फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी इंस्टाग्राम गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में हैं और कुछ ऐसा कर डाला है जो कि हैरान करने वाला है। बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री के तमाम करीबियों को अनफॉलो कर दिया है और इस लिस्ट में शाहरुख खान और काजोल भी शामिल हैं जो कि उनके बेहद खास माने जाते हैं।

करण जौहर सिर्फ अब प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग बात करने लगे कि क्या शाहरुख खान, काजोल और करण जौहर के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है?
बता दें कि इस तिकड़ी ने कई कमाल की फिल्में साथ में की हैं। लोग कई तरह की बातें सोच ही रहे थे कि करण जौहर ने सामने आकर खुलासा किया और ऐसा करने के पीछे अपनी बात रखी।
इसलिए किया अनफॉलो?
करण जौहर की मानें तो इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने का ये कारण बिल्कुल नहीं है कि हमारी दोस्ती टूट गई है। करण ने कहा, "यह एक डिजिटल डिटॉक्स है!!!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और ऊर्जा बचाने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हूँ!!! भगवान के लिए, यह नेशनल न्यूज नहीं बन सकता... कृपया कुछ और सनसनीखेज खबर डालें! यह अप्रासंगिक है!" करण जौहर के इस पोस्ट के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर करण जौहर कहना क्या चाहते हैं। बता दें कि करण जौहर की इस लिस्ट से शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, काजोल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोरा और अनन्या पांडे जैसे सितारे गायब हैं। देखने वाली बात होगी कि बाकी सितारे इसपर कब रिएक्ट करते हैं।
करण जौहर काफी समय से निर्देशन में वापसी करने की चाहत रखते हैं लेकिन अब तक कुछ ऐसा नहीं हुआ जिसमें पुराना करण जौहर लोगों को नजर आए। शाहरुख खान के साथ उन्होंने कई कमाल के प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और हिट्स दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
