पूरे इंटरनेट पर छाई है एक ही आदमी की तस्वीर - बॉलीवुड सितारों ने कहा - हैप्पी बर्थडे करण
करण जौहर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। किसी और दिन पर आज के दिन बॉलीवुड के सारे सितारे एक साथ मिलकर धमाकेदार पार्टी कर रहे होते। लेकिन करण जौहर के दोस्तों ने आज का दिन भी फीका नहीं रहने दिया।
पूरे इंटरनेट पर इस समय एक ही आदमी की तस्वीर दिखाई दे रही है। करण जौहर। स्टार्स उनकी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि करण जौहर उन चंद लोगों में से हैं जिनकी बॉलीवुड में सबके साथ दोस्ती है। उनकी दुश्मनी किसी से भी नहीं है। यही वजह है कि वो सबकी आंखों का तारा हैं।
सोनम कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक और कार्तिक आर्यन से लेकर रणवीर सिंह तक सितारों ने उन्हें विश किया। देखिए इन्हीं में से कुछ खास बधाईयां


Click it and Unblock the Notifications