..................... नयनतारा की बेइज्जती करना करण जौहर को पड़ा भारी Karan Johar troll badly on insulting Nayantara, people said - Kangana Ranaut is right - Hindi Filmibeat

नयनतारा की बेइज्जती करना करण जौहर को पड़ा भारी, बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- सही है कंगना...

karan johar, nayanthara

नयनतारा जिनको साउथ की सुपरस्टार अदाकारा कहा जाता है उनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि करण जौहर किस तरह से नयनतारा का अपमान करते नजर आ रहे हैं और उन्होने कुछ ऐसा कहा है जो कि फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

इस वक्त एटली निर्देशित फिल्म जवान में शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने को तैयार नयनतारा को लेकर चर्चा हैं और उनके लुक ने तहलका मचाया हुआ है। इस पुराने वीडियो की बात करें तो इसको रेडिट ने पोस्ट किया है।

इस वीडियो में करण जौहर सामंथा रुथ प्रभु से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जब सामंथा ने नयनतारा को दक्षिण की "सबसे बड़ी हीरोइन" कहा, तो करण ने यह कहते हुए असहमति जताई थी। दरअसल दौरान सामंथा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैंने अभी नयनतारा के साथ एक फिल्म पूरी की है, जो साउथ की सबसे बड़ी हीरोइन हैं।"

करण जौहर ने इसपर जवाब देते हुए कहा, 'वो मेरी लिस्ट तक में नहीं हैं।' इसके बाद नयनतारा के फैंस लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि ये काफी अजीब है। कुछ लोगों को कंगना रनौत की याद भी आ गई और वो कह रहे थे कि कंगना रनौत इसके बारे में बिल्कुल सही कहती है।

एक यूजर ने लिखा था, "अब यही करण जौहर नयनतारा के लिए एक लंबी पोस्ट लिखेगा: 'वाह भाई, आपने तो कमाल कर दिया भाई... और नयनतारा आप बिल्कुल अद्भुत हैं, महिला सुपरस्टार।' एक ने लिखा था, "यह अच्छा होता अगर उसने कहा होता कि ओह, वह मेरी सूची में नहीं है, शायद मुझे उसे शामिल करना चाहिए।" इस तरह से लोग करण जौहर पर भड़क रहे हैं लेकिन हमेशा की तरह फिल्ममेकर का जवाब नहीं आया है।

Read more about: karan johar nayanthara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X