फटे कपड़ों में बेदीन हालत.. गालों की लटकी खाल.. हर कोई जानना चाहता है करण जौहर की ये बीमारी

Karan Johar

Karan Johar Shocking Look: फिल्म मेकर करण जौहर यूं तो अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए काफी मशहूर हैं लेकिन इस बार स्टार की हालत देख हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, यूं तो करण जौहार ने मेल फैशन को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है लेकिन ट्रोल के करण जौहर का ये लुक अलग ही मसाला है।

दरअसल, हाल ही में करण जौहर को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनके लुक के साथ साथ उनकी हालत को लेकर भी काफी चर्चे हो रहे हैं। 52 साल के करण जौहर का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म मेकर को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने ऐसा आउटफिट पहना था, जिसे देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

एयरपोर्ट पहुंचे करण ने Doublet नाम के ब्रांड की डेरिसाइकिल निम स्वेटर और पैंट पहना था। इस स्वेटर की कीमत डेढ़ लाख के आस-पास होगी। करण का ये आउटफिट महंगा होने के साथ-साथ अतरंगी भी था।

प्रोड्यूसर का स्वेटर और पैंट जगह-जगह से फटा था, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने करण जौहर का लेटेस्ट लुक देखकर कमेंट में लिखा- 'इतने पैसे होने के बाद भी बंदे के क्या हालात हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'बिलेनियर का भिखारी लुक।' एक और यूजर लिखता है- 'क्या फकीरी हाल है फैशन के नाम पर।' करण के लुक पर यूजर कमेंट करते हुए अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में शरीर को लेकर एक अजीबोगरीब खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं 'बॉडी डिस्मॉर्फिया' की परेशानी से जूझ रहा हूं। इस परेशानी के कारण मैं स्वीमिंग पूल में भी नहीं जा पाता। मैंने इससे उबरने की काफी कोशिश की लेकिन अब तक मुझे सफलता नहीं मिली है। इस परेशानी के कारण ही मैं अपने साइज से बड़ा कपड़े पहनता हूं। भले ही मैं अपना कितना भी वजन कम कर लूं। लेकिन यह परेशानी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है। मुझे हमेशा फिल होता रहता है कि मैं मोटा दिख रहा हूं।

अगर 'बॉडी डिस्मॉर्फिया' के बारे में बात करें तो यह व्यक्ति की मेंटल हेल्थ को दर्शाता है कि कोई व्यक्ति अपनी उपस्थिति को लेकर काफी ज्यादा नेगेटिव हो जाता है। बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (BDD) या बॉडी डिस्मॉर्फिया यह एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है। जिसमें व्यक्ति अपने रूप-रंग में खामियों के बारे में अक्सर चिंतित रहता है। ये खामियां अक्सर दूसरों को नज़र नहीं आती हैं। किसी भी उम्र के लोगों को BDD हो सकता है। लेकिन यह किशोरों और युवा वयस्कों में सबसे आम है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करता है।

More from Filmibeat

Read more about: karan johar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X