..................... Karan Johar to remake this blockbuster love triangle film with Ranveer Singh, Deepika Padukone and Ranbir Kapoor - Hindi Filmibeat

59 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फाइनल

karan-johar-to-remake-this-blockbuster-love-triangle-with-ranveer-deepika-padukone-ranbir-kapoor

Karan Johar to remake Sangam: करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 का आठवां एपिसोड सामने आ चुका है, जहां बॉलीवुड की पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दिलचस्प एपिसोड में कई बड़े खुलासे भी हुए, जिसे सुनकर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि वो दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ लव ट्राएंगल करना चाहते हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने कॉफी विद करण 8 के एपिसोड में चौंकाने वाला बयान दिया।

रणवीर- दीपिका- रणबीर का लव ट्राइएंगल!

करण जौहर ने रणवीर से पूछा कि, "एक लव ट्राइएंगल में आप अपने, दीपिका के अलावा किस तीसरे अभिनेता को लेना चाहेंगे, जिसे साथ आपको आपत्ति नहीं होगी?" रणवीर ने तुरंत ही रणबीर कपूर का नाम लिया और साथ ही करण को याद दिलाया कि वो उनके, दीपिका और रणबीर के साथ संगम बनाने की बात कर रहे थे। रणवीर सिंह ने कहा, "आप हम तीनों के साथ संगम बनाना चाहते थे। उसका क्या हुआ?" इस पर करण ने कहा कि वो अभी भी इस रीमेक को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, दीपिका ने भी हामी भर दी।

1964 में आई संगम की कहानी

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक्स कपल रह चुके हैं। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। वहीं, फिल्म संगम की बात करें.. तो इसकी कहानी दो अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक ही लड़की से प्यार हो जाता है।

संगम 1964 में रिलीज हुई थी और इसमें राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन खुद राज कपूर ने किया था और यह ब्लॉकबस्टर रही थी। कोई शक नहीं कि यदि रणवीर, दीपिका, रणबीर के साथ करण ये रीमेक बनाते हैं.. तो यह काफी धमाकेदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X