Shocking..करण जौहर रोमांटिक नहीं...सेक्स कॉमेडी बनायेंगे..स्क्रिप्ट तैयार..
निर्माता करण जौहर क्या अब फिल्मों के प्रति अपनी सोच बदलने जा रहे हैं। जी हां, ऐसा हो सकता है। करण जौहर ने एक स्क्रिप्ट फाइनल की है,जिसके केंद्र में बेहद बोल्ड कंटेंट है।
ऐ दिल है मुश्किल और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी रोमांटिक फिल्मों के बाद अब निर्माता करण जौहर बोल्ड कंटेंट पर एक कॅामेडी फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं।
जी हां, आपकों भले ही यह सुनने में अजीब लगता हो। लेकिन करण जौहर ने ऐसी कहानी को भी चुन लिया है, जिसके केंद्र में बोल्ड कंटेंट होगा।

इस फिल्म का निर्देशन सोनम नायर करेंगी। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। सोनम ने कहा कि जब पहली बार करण जौहर ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो कहने लगे कि मैं इससे साथ क्या कर सकता हूं। उनके चेहरे पर एक सवाल उभर आया था।
बाद में उन्हें महसूस हुआ कि यह मार्डन जनरेशन के रिश्ते पर बनी हुई कहानी है। बाद में वह इस स्क्रिप्ट को लेकर रजामंद हो गए। यह कोई बड़ी लार्ज स्केल की फिल्म नहीं होगी। छोटे से बजट के साथ इस फिल्म से धर्मा प्रोडक्शन का नाम जुड़ेगा।
वह आगे कहती हैं कि धर्मा ने हमेशा से ही लव स्टोरी को प्राथमिकता दी है। मुझे उम्मीद है कि इस साल इस फिल्म का काम शुरू हो जाएगा। इस फिल्म के लिए किसी स्टार को लेने के बजाए हम नए एक्टर की तलाश कर रहे हैं।
अभी तक यह फिल्म इस वजह से रुकी हुई है कि हमें कहानी के मुताबिक कोई
सही एक्टर नहीं मिला है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें दो लोग सेक्स के बारे में बातें करते हैं।
लेकिन इस फिल्म में कोई बोल्ड सीन नहीं होगा। मुमकिन है कि इस फिल्म का नाम गेट ए रूम हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications