बॉम्बे टॉकीज के सीक्वेल की तैयारी में करण जौहर
चार अलग-अलग कहानी को मिलाकर बनी फिल्म बॉम्बे टॉकीज अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि फिल्ममेकर करण जौहर ने उसके सीक्वेल की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर करण जौहर ने कहा कि हम सिनेमा जगत के लिए बॉम्बे टॉकीज फिल्म बना रहे हैं, फिल्म में चार अलग-अलग कहानी है। जिसे करण जौहर, दिबाकर बैनर्जी,अनुराग कश्यप और जोया अख्तर मिलकर बना रहे हैं।
करण ने कहा कि यह नया प्रयोग अद्धभूत है इसलिए मेरी इच्छा है कि मैं आगे चलकर इस फिल्म का सीक्वेल बनाऊं। मालूम हो कि इससे पहले करण जौहर ने कहा था कि उनकी मंशा है कि वो ऐसी फिल्म बनाये जो कि 1000 करोड़ रूपये का व्यवसाय करे।
इसके लिए वो प्रयासरत भी हैं। करण ने बोला था कि मैं सोचता हूं कि मेरी फिल्म ऐसी हो जो दर्शकों से 1000 करोड़ का मुनाफा कमायें। और मैं एक दिन जरूर ऐसा कर पाऊंगा ऐसा मुझे लगता है।हो सकता है कि करण के 1000 करोड़ का सपना उनकी बॉबें टॉकीज का सीक्वेल पूरा कर दें। क्योंकि करण ने खुद कहा है कि फिल्मी दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
