पहली लड़ाकू विमान चालक पर बायोपिक बनाएंगे करण जौहर...जानिए DETAILS
ब्रह्मास्त्र और केसरी के बाद करण जौहर ने एक और फिल्म के लिए कमर कस ली है। करण जौहर अब बायोपिक फिल्म बनाना चाहते हैं और वो भी गुंजन सक्सेना पर। आपको बता दें कि गुंजन सक्सेना भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक हैं और इतना ही उन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा भी लिया था।
गुंजन सक्सेना के परिवार में भाई से लेकर उनके पिता तक आर्मी में हैं। 1994 में गुंजन सक्सेना को भारतीय वायु सेना में ट्रेनी पायलट के तौर पर चुना गया था। वो 25 महिलाओं में शामिल थीं और कारगिल युद्ध में वीरता के लिए वो पहली महिला है जिन्हें शौर्य वीर पुरस्कार मिला था।

हालांकि करण जौहर खुद इस फिल्म को नहीं डायरेक्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूस करेंगे। फिलहाल करण जौहर अयान मुखर्जी की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की तैयारियों में जुट चुके हैं। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
इस फिल्म के बारे में फिलहाल करण जौहर ने अधिक जानकारी नहीं शेयर की है। उम्मीद है कि वो जल्द ही इसकी भी घोषणा करेंगे कि आखिर फिल्म पर कब काम शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications











