शॉकिंग न्यूज: जल्द ही पिता बनेंगे बैचलर करन जौहर
मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म निर्माता करन जौहर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। अरे.. ये चौंकने वाली बात नहीं है। यह करन ने खुद स्वीकार की है। एक प्रसिद्ध समाचार पत्र के अनुसार करन जौहर ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि वह एक बच्चा गोद लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि करन जौहर 41 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी भी अविवाहित हैं।
करन ने एक पिता बनने के बारे में अपने ख्याल व्यक्त करते हुए कहा कि मैं एक बच्चा गोद लेना चाहता हूं। जिसकी देखभाल मैं और मेरी मां एक साथ करेंगे। मैं जानता हूं कि मैं एक अच्छा पिता बन सकता हूं। करन ने इसके पहले भी कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहते हैं पर एक बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। वैसे भी करन को लेकर बॉलीवुड में उनके शादी न करने को लेकर कई अफवाहें रही हैं।
अगर करन ऐसा करते हैं तो वह भी उन हस्तियों में शामिल हो जायेंगे। जिन्होने बच्चा एडॉप्ट किया है। अभी तक सुष्मिता सेन और रवीना टंडन ने बच्चे गोद लिये हैं। हालांकि रवीना अब शादी कर चुकी हैं। उनके दो खुद के भी बच्चे हैं।
करन के अलावा सलमान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बच्चा गोद लेने की बात की थी।


Click it and Unblock the Notifications
