'तुम इसके लायक नहीं हो..' बेटे की इस बात पर भड़के फिल्ममेकर ने दी जायदाद से बेदखल करने की धमकी!

एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें करण जौहर का बेटा यश कुछ ऐसा कह रहा है जो कि फिल्ममेकर को पसंद नहीं आया है। करण जौहर ने इसके बाद सबके सामने कह डाला कि वो अपनी जायदाद से उसको बेदखल कर देंगे और सबकुछ बेटी को दे देंगे।
जी हां, ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे कामयाब फिल्ममेकर्स में से एक करण जौहर अक्सर अपने बच्चों यश और रूही को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं।
लेकिन इस वीडियो में आपको काफी कुछ मजेदार मिलने वाला है। वीडियो को खुद करण ने साझा किया है। उन्होने इस पर लिखा है, "ठीक है! मैं उसे बेदखल कर रहा हूं! उसे सब कुछ मिल रहा है #roohiandyash।"
क्या था पूरा मामला
दरअसल करण जौहर अपने बच्चों से इस दौरान बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वो दोनों बच्चों से पूछते हैं, "अरे, यह मेरे जन्मदिन का महीना है। इस महीने मुझे क्या मिलेगा?" इस पर उनकी बेटी रूही ने कहा, ''मुझसे आपको प्यार मिलने वाला है।'' लेकिन यश ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, "तुम्हें मुझसे कुछ नहीं मिलेगा। और तुम इसके लायक नहीं हो।" जैसे ही ये बात फिल्ममेकर ने सुनी तो वो हैरान रह गए। उनका रिएक्शन देखने लायक था। इसके बाद ही मजाक में करण जौहर ने बेटे को अपनी जायदाद से बेदखल करने की बात कही है।
सितारे कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद सितारे लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फराह खान ने लिखा है, "एक लड़का जिसका दिल मेरी तरह है।" इसके अलावा सिंगर कंपोजप विशाल ददलानी ने लिखा, "हाहाहाहाहाहाहाहाहाहा, जीत के लिए यश! हालांकि मुझे लगता है कि रूही भी मुकाबला कर गई, लेकिन उसका भाषण अधिक स्मार्ट था! बात करने की जरूरत नहीं है, @karanjohar हम सभी ने @farahhankunder के सौजन्य से आपकी भरी हुई अलमारी देखी। इसमें कोई जगह नहीं है वहाँ उपहार के लिए!" रकुल प्रीत ने लिखा, ''बहुत क्यूट है।'' मनीष मल्होत्रा हंसने वाली इमोजी भेजी। नील नितिन मुकेश ने लिखा, ''वो बहुत ही अच्छे हैं।''


Click it and Unblock the Notifications