'UGLY' हैं अनुराग, करण जौहर की फिल्म मतलब 'GOOD LOOKS'!
[बॉलीवुड समाचार] करण जौहर सच में इस इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा मज़ेदार इंसान है। हाल ही में बॉम्बे वेलवेट के दूसरे ट्रेलर लॉन्च पर उनसे पूछा गया कि अनुराग कश्यप ने अब उन्हें अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट में कास्ट किया है तो क्या वो भी उन्हें अपनी किसी फिल्म में कास्ट करेंगे? करण जौहर का जवाब सुनकर बस सब ठहाके लगाते रह गए।
करण जौहर ने कहा कि मैं इतना पागल नहीं हूं। मेरी फिल्म में केवल गुड लुकिंग एक्टर्स होते हैं और अनुराग कश्यप कहां से गुड लुकिंग लगते हैं। करण ने ये भी साफ किया कि अनुराग उन्हें कास्ट का रिस्क ले सकते हैं पर उन्हें अनुराग को कास्ट कर के अपनी फिल्म नहीं डुबानी है।
CATCH: बॉम्बे वेलवेट के 5 सस्पेंस, जो आप पकड़ नहीं पाए!
अब इसे करण जौहर का बड़बोलापन कहिए या कुछ और लेकिन उनकी इस सीधी बात नो बकवास स्टाईल के सब कायल हैं। अपनी फिल्म में खुद को कास्ट करने पर उनका जवाब था कि वो खुद पर पैसा बर्बाद नहीं करेंगे। हां किसी और को उन पर पैसे लगाकर सट्टा खेलना हो तो वो तैयार हैं। अब इतने मज़ाकिया करण जौहर बॉम्बे वेलवेट के विलेन कैसे लगेंगे उसके लिए इंतज़ार करिए 15 मई का!
PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर में ही हैं रणबीर-अनुष्का के 6 किसिंग सीन


Click it and Unblock the Notifications
















