करण जौहर ने बॉलीवुड के तीनों खान के बारे में कहा कुछ ऐसा..जानिए आप भी
करण जौहर कोई भी मुद्दा हो खुलकर अपनी राय देते हैं। चाहे वो बॉलीवुड, फिल्म या स्टार्स के बारे में हो। एक बार फिर करण जौहर ने बॉलीवुड के तीनों खान यानि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बारे में खुलकर कहा कि वो क्यों इतने सालों से टिके हुए हैं।
दरअसल करण जौहर एक इवेंट में शामिल हुए और उनसे जब पूछा गया कि आखिर क्या कारण है कि तीनों खान इंडस्ट्री में सालों से लगातार टिके हुए हैं। करण जौहर ने कहा कि "फिल्म स्टार बनना बड़ी बात नहीं है खासकर अगर सर्मपण की भावना हो लेकिन स्टार बनकर उस पोजिशन को बनाए रखना बड़ी बात होती है।"

उन्होंने आगे कहा कि "सलमान,शाहरुख , आमिर या अक्षय कुमार, अजय देवगन आज तक इसलिए टिके हुए हैं क्योंकि वो दर्शकों के साथ जुड़े रहे और उसी सर्मपण के साथ काम करते रहे।"
उन्होंने कहा कि "तीनों खान ने अच्छी फिल्मों और लंबे करियर का एक विरास तैयार किया। तीनों लगभग 3 दशक से बॉलीवुड में हैं और उन्होंने फैन्स का पूरा एक कुनबा तैयार किया है जो फिल्में देखते हैं। नए स्टार्स के लिए ऐसा करना पाना बहुत ही मुश्किल है कि वो इस तरह का अपना ऑडियंस बेस तैयार करें।"


Click it and Unblock the Notifications











