"वो आया तो ऐसा लग रहा था जैसे ब्रैड पिट की एंट्री हुई हो"
हाल ही में अबराम के बारे में करण जौहर ने अपनी बुक में मज़ेदार एक्सपीरियंस शेयर किए हैं।
इसमें तो कोई दो राय नहीं है कि शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम जहां भी जाते हैं सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। तीन साल के अबराम तो मानो अभी से ही सेलिब्रिटी बन चुके हैं। सभी के साथ साथ करण जौहर की आंखों का तारा भी हैं अबराम।

हाल ही में अबराम के बारे में करण जौहर ने अपनी बुक में मज़ेदार एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। करण ने कहा कि मैं अक्सर अबराम से मिलने के लिए उनके घर जाता हूं और अबराम के साथ खूब खेलता हूं। मैं तब भी जाता हूं जब शाहरुख और गौरी घर पर न हो।
मैं जाता हूं और अबराम के साथ बैठ जाता हूं। अब भी मेरे साथ साथ मेरी मां के साथ भी खूब मस्ती करता है। अबराम बिल्कुल ऐसे खिलौने जैसा है जिसे आप हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं।
"शाहरूख - सलमान से टक्कर लेने में मुझे कोई डर नहीं लगता!"
करण ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार अबराम उनके ऑफिस आया था और वहां मौजूद पूरा स्टाफ उसे देखने के लिए आया। सब लोग ऐसा बिहेव कर रहे थे जैसे कि मानों ब्रैड पिट आ गए हों।


Click it and Unblock the Notifications