'माई नेम इज खान' में है शाहरूख, काजोल
पर्दे पर रोमांस और पारिवारिक ताने-बाने को बखूबी उतार चुके निर्देशक करन जौहर अपनी अगली फिल्म 'माई नेम इज खान' को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस फिल्म में लंबे समय बाद शाहरुख खान और काजोल एक साथ नजर आएंगे।
करन की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा,"मेरे कैमरामैन रवि चंद्रन ने इस फिल्म की शूटिंग के पहले दिन कहा कि मैंने पहली बार कुछ इस तरह अलग फिल्माया है। शाहरुख इस फिल्म में एक अलग भूमिका में नजर आएंगे।"
उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर कुछ कानूनी पेंचीदगी थी जिसे दूर कर लिया गया है। इस फिल्म की कहानी शिबानी बथीजा ने लिखा है।
aamir bashir करन जौहर काजोल बालीवुड माई नेम इज खान शाहरुख खान bollywood kajol karan johar my name is khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications