करण जौहर ने बताया सच्चा प्यार न मिलने की वजह, बोले- 'मैं हमेशा भाग जाता था...'

करण जौहर पिछले कई सालों से फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। कभी दोस्ती तो कभी रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर भी वो हमेशा खबरों में रहते हैं। लेकिन, अब करण जौहर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कई खुलासे किए हैं। 50 वर्षीय करण जौहर ने खुद ही ये भी बता दिया है कि क्यों आज तक वो सिंगल हैं।
दरअसल, Tweek India में ट्विंकल खन्ना से बातचीत करते हुए करण जौहर ने अपने रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बातें की। उन्होंने ट्विंकल खन्ना को बताया कि, वो हमेशा ऐसे लोगों के पीछे रहे जो कभी उनकी भावनाओं को समझते ही नहीं थे। साथ ही करण जौहर ने ये भी कहा कि वो अब सिर्फ अपनी मां और बच्चों के लिए ही महसूस करते हैं।
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि, अब अपनी जिंदगी में किसी और को नहीं चाहते हैं। करण जौहर ने पहली बार किसी प्लेटफॉर्म पर इस तरह से खुलकर अपने रोमांटिक रिश्ते पर अपनी बात रखी है।

क्या बोले करण जौहर
करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना से कहा- '50 सालों में मैं किसी भी मजबूत रिलेशनशिप में नहीं रहा हूं। कई बार ऐसे मौके आए, जब मुझे लगा कि मैं किसी रिलेशनशिप में आ सकता हूं। लेकिन, ऐसा कभी नहीं हुआ। रिलेशनशिप से भागने वाला मैं पहला इंसान होता था। मुझे ऐसा भी लगता है कि इस डिपार्टमेंट में मैं बहुत ज्यादा मेस्ड अप हूं।'

साइकोलॉजिस्ट से की बात
करण जौहर ने ये भी कहा कि, अगर कोई उनके अधिक करीब होता है तो वो हमेशा उस शख्स से दूर होने की कोशिश करते हैं और ये उनके साथ सबसे बड़ी समस्या है। करण जौहर बोले- मैं इस बारे में थेरेपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट से भी बात कर चुका हूं। मैंने इस चीज को लेकर सेशंस भी लिए हैं कि आखिर मैं ऐसा इंसान क्यों हूं, जिसे अपनी जिंदगी में प्यार नहीं चाहिए।'

बचपन का असर
करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना से ये भी कहा कि बचपन से जुड़ी कई बातों का असर भी उनकी जिंदगी पर पड़ा है। करण जौहर ने ये भी कहा कि- जैसे ही प्यार इंटेंस होने लगता है, मुझे ऐसा लगने लगता है कि, किसी ने मुझे कैद कर लिया है। मुझे उस पिंजरे से बाहर जाने का मन करता है।'

दो बच्चों के पिता हैं करण
बता दें कि, करण जौहर दो बच्चे, बेटी रूही और बेटे यश के सिंगल फादर हैं। 2017 में सरोगेसी के जरिए वो जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। वो अपने दोनों ही बच्चों और मां के काफी क्लोज हैं।


Click it and Unblock the Notifications











