..................... Karan Johar talks about his acting skills - Hindi Filmibeat

मैं बहुत FLOP एक्टर हूं, किसी को मुझे फिल्म ऑफर नहीं करनी चाहिए!

करण जौहर बॉलीवुड की सबसे बिंदास शख्सियतों में से एक हैं। वो जब भी बात करते हैं खुलकर करते हैं। हाल ही में उन्होंने माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी खुलकर बात की।

करण जौहर ने अपने एक्टिंग टैलेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं बहुत बड़ा फ्लॉप एक्टर हूं और लोगों को मुझे अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहिए।

karan-johar-talks-about-his-acting-skills

दरअसल, करण जौहर माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म बकेट लिस्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या मराठी फिल्मों में एक्टिंग करना उनकी बकेट लिस्ट में है। इस पर करण ने सीधा Confess किया कि वो बहुत बुरे एक्टर हैं।

करण जौहर ने एक्टिंग की शुरूआत की थी शाहरूख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के साथ। इस फिल्म में वो शाहरूख खान के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका में दिखाई दिए थे।

इसके बाद, अनुराग कश्यप ने बॉम्बे वेलवेट में करण जौहर को निगेटिव लीड बनाकर लॉन्च किया और ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। हाल ही में करण जौहर वेलकम टू न्यूयॉर्क नाम की फिल्म में डबल रोल करते दिखाई दिए थे।

ये फिल्म भी कब आई और कब गई दर्शकों को कुछ पता नहीं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसान्ज्ह मुख्य भूमिका में थे। खैर, ये तो था करण जौहर का एक Confession।

लेकिन सब जानते हैं कि करण जौहर कितने बेबाक हैं और जब वो बोलने और बुलवाने पर आते हैं तो अच्छे अच्छे किस्से कहानी बाहर आ जाते हैं। उनकी किताब एन अनसूटबेल बॉय इस बात का सुबूत है।

जिन्हें नहीं पता, इस किताब के लॉन्च के दौरान करण जौहर ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में खुलकर बातें की थीं और उनके Confessions सुनकर हर कोई हैरान रह गया था -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X