मैं और शाहरूख जब एक फिल्म में आएंगे तो उससे बड़ी कोई दूसरी फिल्म नहीं होगी!
करण जौहर और शाहरूख खान ने एक साथ छह फिल्में बनाई हैं। अगर आप काल और ऐ दिल है मुश्किल हटा दें। फिर करण जौहर ने शाहरूख खान के बिना फिल्म बनाई - स्टूडेंट ऑफ द ईयर। खबरें आईं कि दोनों के बीच कुछ खटपट हो गई।
लेकिन फिर सारी अफवाहों को बंद करते हुए, करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान नज़र आए। इसके बाद से खबरें थीं कि करण जौहर, रणबीर कपूर और शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना रहे हैं।

लेकिन फिर खबरें आईं कि ये महज़ अफवाहें हैं। अब हाल ही में करण जौहर ने ये कहकर सनसनी मचा दी है कि जब वो और शाहरूख खान एक साथ आएंगे तो कुछ बहुत बड़ा और धमाकेदार होगा।
इतना ही नहीं, तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों मिलकर कोई तो धमाका करने वाले हैं। लेकिन क्या, कैसे और कहां, ये किसी को पता नहीं।
करण ने बताया कि हाल ही में मैंने शाहरूख को एक रोल के साथ अप्रोच किया था लेकिन फिर मुझे लगा कि ये इतना मज़ेदार रोल नहीं है तो मैंने आईडिया ड्रॉप कर दिया।
मैं चाहता हूं कि जब मैं और शाहरूख साथ आए तो उससे बड़ी कोई फिल्म ना हो। ब देखना है कि करण जौहर का ये प्रोजेक्ट शुरू होता है या फिर इन 10 प्रोजेक्ट्स की तरह हवा में लटका रह जाता है!


Click it and Unblock the Notifications
