400 करोड़ का पहला धमाका और सबसे धमाकेदार टक्कर, अभी से सारे अवार्ड BOOK कर दीजिए
Recommended Video

करण जौहर इस दशक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट के साथ सबसे बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। नाम है तख्त। स्टारकास्ट - रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर। और अब सूत्रों की मानें तो ये फिल्म मुग़ल काल में गद्दी की सबसे बड़ी लड़ाई पर आधारित है और इसलिए फिल्म का नाम है तख्त।
फिल्म में रणवीर सिंह औरंगज़ेब और करीना कपूर उनकी बहन जहांआरा का किरदार निभा रही हैं। ये कहानी है ताजमहल की सुनहरी कहानी के बाद की। जब शाहजहां अपना तख्त अपने बेटे मुराद को सौपना चाहते थे और उनके तख्त छीनने के लिए औरंगज़ेब उन्हें कैद कर लेता है। शाहजहां के पांच बच्चों में उनकी बड़ी बेटी जहांआरा का नाम काफी चर्चित रहता है क्योंकि वो अपने भाईयों के करीब थीं। फिल्म में करीना कपूर जहांआरा के किरदार में दिखेंगी।

किस्से कहानियों की मानें तो शाहजहां के बड़े बेटे दारा शिकोह, इबादत में अपना जीवन लगा चुके थे जिसे एक तरह से सन्यास समझा जा सकता है। इसलिए शाहजहां, अपना तख्त अपने बेटे मुराद को सौपना चाहते थे लेकिन औरंगज़ेब, जो कि उनका तीसरा बेटा था, मुराद को तख्त के लायक नहीं मानता था।
[अक्षय कुमार ने बैक 2 बैक लॉक किए तीन त्योहार - 2020 से 2022 तक!]
शाहजहां के चारों बेटे - दारा शिकोह, मुराद बख्श, शुजा खान और औरंगज़ेब तख्त के लिए जंग लड़ते हैं और जिसमें मुराद मारा जाता है और औरंगज़ेब जीत जाता है। औरंगज़ेब अपनी ताजपोशी खुद करता है और उसे आलमगीर का खिताब मिलता है। आलमगीर के लिए करण जौहर को रणवीर सिंह से बेहतर कौन मिल सकता था।
ताजपोशी के बाद औरंगज़ेब शाहजहां को कैद कर आगरा के किले में बंदी बना लेता है। उस किले में अपनी कोठरी से शाहजहां अपनी बेग़म मुमताज़ महल की याद में बनाए गए ताजमहल को देखते थे। और उसी कोठरी में शाहजहां की मौत होती है। कुल मिलाकर, ये मुग़ल काल की सबसे दिलचस्प कहानी है।
[धूम 4 में होगा कड़क फैसला - सलमान vs रणवीर]
देखा जाए तो ये कहानी करण जौहर के लिए बेस्ट है क्योंकि यहां परिवार भी है, भाई बहन भी है और उनका मनमुटाव भी है। इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा माना जा रहा है और ये बॉलीवुड का बाहुबली को जवाब होगा। तो ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म से कलेक्शन की भी उम्मीद की जा रही होगी।
जिस हिसाब से फिल्म की स्टारकास्ट और तैयारी लग ही है ये मानकर चलिए कि करण जौहर इस बार 350 - 400 करोड़ से कम में नहीं मानेंगे। वैसे बॉलीवुड में फिलहाल सभी बड़े एक्टर और डायरेक्टर पीरिडय फिल्मों पर अपना दांव लगा चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications

