53 की उम्र में थक गए करण जौहर ? लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोले- नहीं करूंगा किसी से बात और ना ही फालतू का...

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्मेकर करण जौहर ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। करण ने बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रहे हैं। वह डिटॉक्स होना चाहते हैं। वह अगले हफ्ते तक ना तो कोई सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करेंगे, ना वह किसी का रिप्लाई करेंगे, ना मैसेज करेंगे और कोई पोस्ट डालेंगे और ना ही कमेंट करेंगे। वह खुद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पूरी तरह से दूर रखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले करण जौहर ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन वह कुछ समय के लिए वह अपना सोशल मीडिया प्रजेंस कम करना चाहते हैं।

Karan Johar

क्या लिखा अपनी इस पोस्ट में

फिल्ममेकर ने हाल ही में अपने इंस्टा एकाउंट की स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा- 1 हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स, ना कोई बेकार की पोस्टिंग, ना स्क्रॉलिंग, ना डीएम भगवान मुझे इन सबसे दूर रखने की शक्ति प्रदान करे।

सोशल मीडिया पर अकसर होते रहते हैं ट्रोल

आपको बता दें कि करण जौहर आए दिनों किसी ना किसी ट्रोलिंग का शिकार हो ही जाते हैं। कभी वह अपनी पर्सनालिटी को लेकर ट्रोल होते हैं तो कभी उन्हें भेदभाव की वजह से ट्रोल किया जाता है। बता दें कि जब धुरंधर और बॉर्डर 2 आई थी तब करण जौहर ने जमकर तारीफ की थी, लेकिन जब यामी गौतम की फिल्म हक आई थी तब भी करण ने यामी की सराहना की थी, लेकिन उससे पहले यामी करण के शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करने गई थीं। जहां करण जौहर ने यामी को पूरी तरह से इग्नोर किया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। करण जौहर के इस दोगले व्यवहार को देखकर फैन्स उनसे काफी नाराज हुए थे और उन्होंने करण जौहर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं करण जौहर को कोई बार नेपोटिज्म को लेकर भी ट्रोल किया जा चुका है, लेकिन करण का ऐसा मानना नहीं है। वह किसी में भी भेदभाव नहीं करते हैं। फिलहाल तो उनकी ट्रोलिंग के बाद उनके सोशल मीडिया डिटॉक्स की बात सुनकर लोग हैरान हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X